पूरे देश में एक बार फिर मानसून एक्टिव होकर झमाझम बरसर रहा है। बीते कुछ दिनों से उत्तर से दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड से लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश हो रही है। कई जगह नदी, नाले उफान पर है तो कई जगह सड़के जलमग्न होने के कारण स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी देश कई राज्यो में जोरदार बारिश होने वाली है। विभाग इसको लेकर अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। IMD के अनुसार गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम समेत कई राज्यों में भारी होने की संभावना है।