जम्मू कश्मीर में भूकंप;

जम्मू कश्मीर में भूकंप;

हिमालयन क्षेत्र में इन दिनों हलचल मची हुई है। पृथ्वी लगातार हिल रही है। चटटानें लगतार खिसक रही हैं। मंगलवार शाम को धरती के भीतर मची उथलपुथल के कारण जम्मू कश्मीर में भूकंप आ गया। इसके झटके पूरे प्रदेश में महसूस किए गए। गनीमत यह रही कि रिएक्टर पैमानें पर भूकंप की तीव्रता 3.5 ही रही। इसके कारण कहीं से भी किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भी भूकंप की तीव्रता ने भी 3.5 तीव्रता दर्ज की है। केंद्र ने बताया है कि 6.52 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ था। यहां पर दस किलोमीटर की गहराई से यह भूकंप उठा था।इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.6 थी और इसका केंद्र नेपाल रहा। इससे पहले 3 नवंबर को भी 6.4 तीव्रता भूकंप आया था। इससे नेपाल में करीब 150 लोगों की मौत हो गई है। 15 और 16 अक्टूबर को भी दिल्ली,एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूंकप वैज्ञानिकों के अनुसार 6 से अधिक तीव्रता की भूकंप तबाही मचा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *