RBI ने बदला दिए बैंकों के कई नियम;

RBI ने बदला दिए बैंकों के कई नियम;

अब बैंकों से व्यक्तिगत लोन आसानी से नहीं मिलेगा। इसके साथ क्रेडिट कार्ड लेने के लिए भी अब कई शर्तें पूरी करनी पड़ेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने नियम बदल दिए हैं। दोनों की वित्तीय प्रबंधन अनसिक्योर्ड होते हैं। ऐसे में आरबीआई ने अपने कई नियमों बदलाव कर दिया है। कुछ सालों में पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड की मांग में बहुत बढ़ोतरी हुई थी। इसके साथ ही इसके न चुकाए जाने के मामले में भी काफी बढ़ोतरी हो गई थी। इसके कारण आरबीआई इस तरह के लोन पर सख्त हो गई है।भारतीय रिजर्व बैंक नियमों को सख्‍त करते हुए कहा है कि अब बैंकों और नॉन बैंकिंग कंपनियों को अनसिक्‍योर्ड लोन पोर्टफोलियो के लिए ज्‍यादा पूंजी अलग रखने की आवश्‍यकता होगी। यह पूंजी पहले से 25 फीसदी ज्‍यादा होगी। इससे पहले 100 फीसदी अलग पूंजी रखी जाती थी अब उन्हें 125 फीसदी पूंजी रखनी होगी। बैंक पहले पांच लाख का लोन देते थे तो पांच लाख रुपए अलग से रखने होते थे लेकिन अब 25 फीसदी ज्यादा यानी 6 लाख 25 हजार रुखने होंगे।आरबीआई के इस नियम से बैंकों के पास लोन के लिए कम पैसे बचेंगे। ऐसे में ग्राहकों को लोन देने में बैंक अब ज्यादा आनाकानी करेंगे। बैंक अब लोन के लिए नए नियम भी जारी कर सकते हैं। आरबीआई के नियम का असर सिक्योर्ड लोन पर नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *