संसद में उत्पात मचाने वालों को शरण देने वाला गिरफ्तार;

संसद में उत्पात मचाने वालों को शरण देने वाला गिरफ्तार;

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। सदन में शख्स ने कुछ स्प्रे भी किया। इस पूरे घटना क्रम में 6 लोगों के शामिल होने की अब तक पुष्टी हो चुकी है।वहीं, संसद में उत्पात मचाने वालों की मदद करने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब छठे आरोपी ललित की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पांचवे आरोपी विशाल ने ही सागर, मनोरंजन, अनमोल और नीलम को 12 दिसंबर को गुरुग्राम स्थित अपने घर पर पनाह दी थी। इन चारों की निशानदेही पर विशाल की गिरफ्तारी हो पाई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर को लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की मदद करने के आरोप में पुलिस ने 5वें संदिग्ध विशाल शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस की टीम ने सागर और उसके अन्य साथियों की मदद से गुरुग्राम से पकड़ा। बताया जा रहा है कि 12 दिसंबर की रात को ये सभी विशाल के ही फ्लैट में रुके थे। यही सभी ने आगे की प्लानिंग की। सभी ने योजनाबद्ध तरीके से अपने-अपने काम बांट लिए।

प्लानिंग के मुताबिक, सागर शर्मा और मनोरंजन को लोकसभा में घुसकर कार्यवाही के दौरान हंगामा करना था। उन्होंने जूते के अंदर स्मोक बम छिपाया और योजना के मुताबिक, वैसा ही किया जो तय था। वहीं, दूसरी ओर नीलम और अनमोल को संसद परिसर के बाहर पटाखे फोड़ने और प्रदर्शन का जिम्मा मिला था। इनमें ललित का रोल काफी अहम था।सूत्रों के अनुसार, इन सभी की प्लानिंग थी कि अगर वे पकड़े जाते हैं तो ललित सारे सबूत लेकर मौके से फरार हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ललित ही सागर, मनोरंजन, नीलम और अनमोल के फोन और अन्य कुछ सामान लेकर फरार हुआ। दिल्ली पुलिस को इसी की तलाश है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी और 452 के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *