केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम;

केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम;

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शुक्रवार देर शाम दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के अधिकारी उनके घर पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधिकारी भाजपा के ऊपर आप के विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप में नोटिस देने पहुंचे हैं और दिल्ली सीएम से सूबत उपलब्ध कराने की मांग की है।दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल ने 27 जनवरी को ट्वीट कर कहा कि था कि भाजपा उनकी सरकार को गिराना चाहती है। इसके लिए उसने आप के विधायकों से सपंर्क किया और उन्हें 25-25 करोड़ करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने उनके विधायकों को बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़वाने का भी ऑफर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *