दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। हर दिन कहीं न कहीं एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं। इंडोनेशिया उन्हीं देशों में से एक है जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं। आज, शनिवार, 3 फरवरी को इंडोनेशिया में एक बार फिर ऐसा देखने को मिला। इंडोनेशिया के टोबेलो से 134 किलोमीटर वेस्टर्न नॉर्थवेस्ट में आज भूकंप आया जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 रही। यह भूकंप भारतीय समयानुसार आज दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।