झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ी रिमांड;

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ी रिमांड;

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को आज रांची की एमपीएमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने रिमांड को अगले तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि ईडी हेमंत सोरेन से 3 फरवरी से लगातार पूछताछ कर रही है।बता दें कि पूर्व सीएम सोरेन की पांच दिनों की दूसरी रिमांड पूरी होने पर प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें सोमवार को कोर्ट के समक्ष पेश करते हुए कहा कि अभी कई और बिंदुओं पर पूछताछ की बाकी है, ऐसे में रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी जाए। दोनों पक्षों की तरफ से बहस के बाद अदालत ने तीन दिन का रिमांड बढ़ाने की मंजूरी दी।
मालूम हो कि जांच एजेंसी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया और हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अनिल कुमार ने पक्ष रखा, जबकि पूर्व सीएम की ओर से झारखंड के एडवोकेट जनरल राजीव रंजन ने दलीलें पेश कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *