लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगातार झटके मिल रहे हैं। कोरबा के बाद आज राजिम में करीब 1600 कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कि दो दिन पहले ही कोरबा में 1500 से ज्यादा कांग्रेसियों ने बीजेपी की सदस्यता ली थी।
फिंगेश्वर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में 1600 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली और एक स्वर में मोदी मोदी के नारे लगाए। सम्मेलन में राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने सभी को बीजेपी का भगवा गमछा पहनाकर प्रवेश कराया।