ED अधिकारियों ने केजरीवाल से पुराना फोन मांगा

ED अधिकारियों ने केजरीवाल से पुराना फोन मांगा

दिल्ली शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में हैं। इस दौरान ED के अधिकारियों ने उनसे शराब नीति लागू करने के दौरान इस्तेमाल किए गए फोन की मांग की। इस पर केजरीवाल ने कहा कि उन्हें नहीं पता की वो फोन अब कहां है।

दरअसल, ED को जांच में पता चला था कि 36 आरोपियों के पास कुल 171 फोन हैं, जिनमें घोटाले के अहम सबूत और डेटा है। इन 171 फोन में केजरीवाल का वो 2 साल पुराना फोन भी शामिल है, जो केजरीवाल एजेंसी को नहीं सौप रहे।

इन 171 फोन में से एजेंसी के हाथ अब तक सिर्फ 17 फोन ही लगे हैं। इन्हीं 17 फोन से मिले डेटा के आधार पर एजेंसी ने अब तक के सबूत जुटाए हैं। सूत्रों ने बताया कि कई फोन आरोपी नष्ट कर चुके हैं। इसलिए सबूत जुटाने में दिक्कत हो रही है।

उधर, जेल से ऑर्डर पास करने को लेकर भी केजरीवाल के खिलाफ राज्यपाल को शिकायत भेजी गई है। इस पर भी ED के अधिकारी जांच कर रहे हैं। केजरीवाल 28 मार्च तक ED की कस्टडी में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *