मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला वर्सेज कमाल मौला मस्जिद में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम द्वारा शुरु किए गए सर्वेक्षण का आज चौथा दिन है। पुरातत्व विभाग की टीम होली का त्योहार होने के बावजूद सोमवार सुबह ठीक 8 बजे अपने साथ तकनीकी उपकरण लेकर जांच क्षेत्र पहुंच गई। इस दौरान उनके साथ कल की तरह आज भी याचिकाकर्ता आशीष गोयल, भोजशाला मुक्ति संगठन के संयोजक गोपाल शर्मा और मुस्लिम पक्ष से अब्दुल समद मौजूद रहे।
सर्वे में हिन्दू पक्ष के गोपाल शर्मा और सर्वे में कमाल मौलाना वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष और मुस्लिम पक्ष के सदस्य अब्दुल समद खान टीम के साथ मौजूद हैं। वहीं, अब्दुल समद ने आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वे टीम में एक ही कम्युनिटी के लोग हैं। इंदौर हाईकोर्ट का आदेश है कि टीम में दोनों कम्युनिटी के लोग होना चाहिए।