कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाना चाहती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि पूरे देश को पता चल गया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले से बीजेपी ने करीब 8,250 करोड़ रुपए चंदा इकट्ठा किया है। उन्होंने कहा, “बीजेपी ने ये चंदा इकट्ठा करने के लिए चार रास्ते अपनाए हैं, इसमें चंदा दो-धंधा लो, ठेका लो, चंदा दो, हफ्ता वसूली, शेल कंपनियों से चंदा लो शामिल है।” जयराम रमेश ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के खिलाफ बताया है और बीजेपी सरकार अलग-अलग तरीके से लगातार विपक्षी पार्टी को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।