एमपी में पर्यटन को बढ़ाने के लिए 12 जगह पर खुलेंगे रिसॉर्ट 

 एमपी में पर्यटन को बढ़ाने के लिए 12 जगह पर खुलेंगे रिसॉर्ट 

अब एमपी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग प्रदेश के 12 जगहों पर नए प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। यह प्रोजेक्ट इंदौर, भोपाल, ओंकारेश्वर, ग्वालियर, पचमढ़ी तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि अन्य शहरों तक भी जाएगा। कोशिश की जा रही है कि इसमें देवास, जबलपुर, खंडवा, छतरपुर, रायसेन, निवाड़ी को भी तवज्जो मिले। इन सभी जगहों पर रिसॉर्ट, एडवेंचर पार्क शुरुआत होगी। जिसमें प्रदेश के निवेशकों को मौका मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा और वहां पर पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद भी मिलेगी। फिलहाल निवेश के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *