लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने फैलाई दहशत

लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने फैलाई दहशत

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर नक्सलियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। जहां नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक आदिवासी युवक को मौत के घाट उतार दिया है।हत्या करने के बाद नक्सलियों ने ग्रामीण के शव को ताड़गांव और भामरागढ़ को जोड़ने वाली सड़क पर फेंक दिया। शव के साथ ही नक्सलियों ने कुछ पर्चे भी फेंके है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।यह घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के भामरागढ़ थाना क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार की सुबह भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में ताड़गांव से लगभग 7 किमी दूर अशोक तलांडे नामक युवक का शव मिला। नक्सलियों ने युवक की गला दबाकर हत्या की है। लोगों में दहशत फैलाने नक्सलियों ने शव के साथ ही कुछ पर्चे भी फेंके हैं। बताया गया है कि अशोक दामरंचा का रहने वाला था। जो पिछले कुछ दिनों से ताड़गांव में रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *