जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया 3 आतंकी नक्सली

जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया 3 आतंकी नक्सली

प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले बस्तर में जवान अलर्ट हो गए है। जवान घने जंगलों और नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे है। आज सुबह ही जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर हुआ। इस गोलीबारी में जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। जवान जंगलों में संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में नक्सली जवानों पर घात लगाए बैठे थे।जवानों को देखते ही जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। माओवादियों द्वारा किए गए हमले का मुहतोड़ जवाब देते हुए जवानों ने भी जमकर गोलीबारी की और तीन खूंखार नक्सलियों को ढ़ेर किया। इसके साथ ही जवानों ने घटनास्थल से एलएमजी और एक ऐके 47 समेत कई हथियार बरामद किए। इस मुठभेड़ की सूचना बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने दी। यह पूरी घटना उसूर थाना क्षेत्र का है। बता दें की, जंगलों में जवानों की सर्चिंग ऑपरेशन अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *