बंगाल में NIA के अधिकारियों पर लगा TMC नेता की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप

बंगाल में NIA के अधिकारियों पर लगा TMC नेता की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में एनआईए के जवानों पर हमले के बाद गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक के परिवार ने अधिकारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जवाबी प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनों तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता हैं। इन्हें पिछले साल 22 दिसंबर को हुए विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। इसमें तीन लोग मारे गए थे। मीडिया द्वारा संपर्क किए जाने पर, कोंटाई के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी, दिबाकर दास ने एफआईआर की पुष्टि की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात गिरफ्तार किए गए दो तृणमूल कांग्रेस नेताओं में से एक के परिवार के सदस्यों ने एनआईए अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक जवाबी प्राथमिकी दर्ज कराई।

“एनआईए द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक मोनोब्रत जाना के परिवार के सदस्यों द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत एफआईआर कराई गई है। आईपीसी की धारा 354 (महिलाओं की लज्जा भंग करने की सजा) एक गैर-जमानती अपराध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *