IPL 2024 :चेन्नई ने दर्ज की चौथी जीत

IPL 2024 :चेन्नई ने दर्ज की चौथी जीत

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 29वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने फैंस का खूब मनोरंजन किया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रन से मुंबई इंडियंस को हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे की अर्धशतकीय पारी और धोनी के धमाके की बदौलत 206 रन बनाए। 207 रन के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा के शतकीय पारी के बावजूद सिर्फ 186 रन बना सकी और 20 रन से मैच हार गई।207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को ईशान किशन और रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दी और 7 ओवर में 70 रन जोड़ दिए। 8वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान आउट हो गए। इसके बाद मथीशा पथिराना ने कहर बरपाया और 31 रन बनाने वाले तिलक वर्मा को भी पवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले उन्होंने सूर्यकुमार यादव और बाद में रोमारियो शेफर्ड को आउट कर मुंबई पर दवाब बढ़ा दिया। दूसरे छोर पर रोहित शर्मा टीके रहे और उन्होंने अपना शतक पूरा किया। हालांकि उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और टीम 20 रन से दूर रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *