लोकसभा की 88 सीटों पर चुनाव संपन्न

लोकसभा की 88 सीटों पर चुनाव संपन्न

आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। यह चुनाव 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीटों पर हुआ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 6, असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, पश्चिम बंगाल की 3 और त्रिपुरा, मणिपुर एवं जम्मू कश्मीर की 1-1 सीट पर मतदान संपन्न हुआ। इस चरण में केरल के वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर मैदान में थे। शशि थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *