तीन लोकसभा सीटों में खत्म हुआ दूसरे चरण का मतदान

तीन लोकसभा सीटों में खत्म हुआ दूसरे चरण का मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर जारी मतदान खत्म हो गया। प्रदेश की कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे 41 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। तीन लोकसभा क्षेत्र में में शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 72.13 रहा। ये आंकड़े और बढ़ेंगे क्योंकि 1 घंटे का और अपडेट आएगा। बता दें कि सिर्फ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय दोपहर 3 बजे तक है वहीं शहरी क्षेत्रों में मतदान का समय शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों में जारी वोटिंग प्रतिशत का लेटेस्ट अपडेट आ गया है। 5 बजे तक तीनों सीटों में 73.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। नक्सल प्रभावित सीट कांकेर में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं। यहां सुबह 3 बजे तक 73.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि राजनांदगांव में 71.87 और महासमुंद में 71.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 3 बजे खत्म हो गया। चुनाव खत्म के बाद अब पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है। वहीं अन्य जगहों में शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *