बिहार में गरजे राजनाथ सिंह

बिहार में गरजे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य करने की तारीफ करते हुए कहा कि जब उन्होंने जनधन खाता खोलने की बात की थी, लोग समझ नहीं पा रहे थे, क्या होने वाला है, लेकिन, आज उन्होंने जनधन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिमूर्ति खड़ी की है कि दिल्ली से चला 100 पैसा लोगों के अकाउंट में सीधे आता है। छपरा में सारण से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूड़ी के नामांकन पत्र भरने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश केवल भाषण देने से नहीं लगेगा। सिस्टम में बदलाव करना पड़ा है। एक वह दौर था, जब मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे, लेकिन, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार रही हो या नरेंद्र मोदी की सरकार, किसी की हिम्मत नहीं कि उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *