रूस ने भारत से खरीदे 33 हज़ार करोड़ के ‘मेड इन इंडिया’ हथियार

रूस ने भारत से खरीदे 33 हज़ार करोड़ के ‘मेड इन इंडिया’ हथियार

भारत और रूस की दोस्ती किसी से भी छिपी नहीं है। रूस जब सोवियत संघ का हिस्सा था, तभी से उसके भारत से अच्छे संबंध रहे हैं। रूस बनने के बाद भी ये संबंध बरकरार रहे और समय के साथ दोनों देशों की दोस्ती भी मज़बूत होती गई। आज भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हाल ही में रूस ने भारत से ‘मेड इन इंडिया’ डिफेंस इक्विपमेंट्स और हथियार खरीदे हैं। यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध की वजह से रूस के पास भी हथियारों की कमी हो रही है। रूस ने कुछ समय पहले नॉर्थ कोरिया से हथियार खरीदे थे और वो फुस्स निकले थे। ऐसे में अब रूस ने ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों पर भरोसा जताया है।की लीडरशिप में दोनों देश बेहद ही अच्छे दोस्त हैं। रूस ने हमेशा ज़रूरत पड़ने पर भारत की मदद की है, तो यूक्रेन युद्ध के बाद जब दुनिया के कई बड़े देशों ने रूस का बहिष्कार कर दिया तब भारत ने रूस का साथ दिया और समर्थन करना भी नहीं छोड़ा। दोनों देश लंबे समय से डिफेंस सेक्टर में भी पार्टनर रहे हैं। लंबे समय तक हथियार खरीदने के लिए भारत ने रूस पर ही भरोसा जताया है। रूस ने हमेशा ही भारत को बेहतरीन हथियार मुहैया कराए हैं। पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। रूस ने हाल ही में भारत से हथियार खरीदे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *