भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 से 20 मई तक जारी किया कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 से 20 मई तक जारी किया कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के कई जिलों में 18 से 20 मई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। इसके कारण अगले कुछ दिनों में बहुत ही तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 18 मई को पलक्कड़ और मलप्पुरम, 19 मई को पथनमथिट्टा अलप्पुझा और इडुक्की और 20 मई को राज्य के सात अन्य जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।मौसम विभाग ने बताया है कि 20 मई के लिए कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है हालांकि बारिश ‘रेड अलर्ट’ जितनी होगी। मौसम विभाग ने कहा है कि 20 मई तक आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दक्षिणी केरल तट और उसके आसपास तेज हवाओं के साथ खराब मौसम की संभावना है और तट के आस-पास के क्षेत्रों में मछुआरों को 18 से 20 मई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *