केंद्र सरकार ने प्रदेश के सड़क मार्ग को बेहतर बनाने के लिए दिवाली से पहले मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 20 हजार 403 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण योजनाओं की मंजूरी दे दी है। प्रदेश में यातायात को अत्याधुनिक और बेहतर बनाने के लिए आगामी समय में 27 परियोजनाओं से प्रदेश की सड़कों का विस्तार होगा।20 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली 27 परियोजनाओं में से 14 परियोजनाएं एनएचएआई के अंतर्गत प्रस्तावित हैं। जिनमें 13,658 करोड़ रूपए खर्च कर 614 कि.मी की सड़कें बनाई जाएंगी। शेष बची 13 परियोजनाएं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत बनाई जाएंगी, जिनमें 6,745 करोड़ रूपए खर्च कर 616 कि.मी की सड़कें बनाई जाएंगी।