20 हज़ार 403 करोड़ की लागत से मध्य प्रदेश की सड़कों का होगा आधुनिकिकरण

20 हज़ार 403 करोड़ की लागत से मध्य प्रदेश की सड़कों का होगा आधुनिकिकरण

केंद्र सरकार ने प्रदेश के सड़क मार्ग को बेहतर बनाने के लिए दिवाली से पहले मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 20 हजार 403 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण योजनाओं की मंजूरी दे दी है। प्रदेश में यातायात को अत्याधुनिक और बेहतर बनाने के लिए आगामी समय में 27 परियोजनाओं से प्रदेश की सड़कों का विस्तार होगा।20 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली 27 परियोजनाओं में से 14 परियोजनाएं एनएचएआई के अंतर्गत प्रस्तावित हैं। जिनमें 13,658 करोड़ रूपए खर्च कर 614 कि.मी की सड़कें बनाई जाएंगी। शेष बची 13 परियोजनाएं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत बनाई जाएंगी, जिनमें 6,745 करोड़ रूपए खर्च कर 616 कि.मी की सड़कें बनाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *