सेंसेक्स में आज करीब 1300 (1.60%) की गिरावट है। ये 78,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 400 अंक (1.80%) से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,900 के नीचे कारोबार कर रहा है।
निफ्टी मीडिया और ऑयल एंड गैस इंडेक्स सबसे ज्यादा 3% टूटा है। रियल्टी इंडेक्स में भी करीब 3% की गिरावट है। मेटल इंडेक्स 2.5% नीचे है। ऑटो और सरकारी बैंकों का इंडेक्स 2% नीचे है। फार्मा और आईटी इंडेक्स में करीब 1% की गिरावट है।