पहलगाम हमले के दो महीने बाद रविवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पहलगाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों ने हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को पनाह दी थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को सोमवार को जम्मू के कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन की NIA रिमांड में भेज दिया गया।