मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से बाढ़ के हालात हैं। तेज बारिश के कारण मंडला जिले में नर्मदा नदी उफान पर है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शनिवार रात से तेज बारिश जारी है। सरगुजा की पॉश कॉलोनी से लेकर नीचली बस्तियों में पानी भर गया। हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी जिले में बादल फट गया है। इससे राज्य में 5 पुल बह गए हैं। चंबा में कंघेला नाले पर बना पुल बह गया। मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार को बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन और बरगी बांध प्रबंधन ने नर्मदा नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। दक्षिण गुजरात में शनिवार शाम से ही तेज बारिश हो रही है। इससे सूरत, नवसारी और छोटा उदेपुर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सूरत काजवे के ओवरफ्लो होने के चलते 52 सड़कें बंद हो गई हैं।