स्टॉक मार्केट न्यूज़ :

स्टॉक मार्केट न्यूज़ :

RBI ने घटाया रेपो रेट: 0.25% की कटौती से लोन होंगे सस्ते, शेयर बाजार में उछाल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया है। इस फैसले से आने वाले दिनों में कर्ज सस्ते होंगे और मौजूदा लोन की EMI भी घट जाएगी

RBI के इस ऐलान के तुरंत बाद शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली।

  • सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 85,650 के ऊपर कारोबार कर रहा है।
  • निफ्टी में भी 120 अंक की तेजी आई है और यह 26,150 के स्तर पर है।
  • HDFC बैंक और SBI जैसे प्रमुख बैंकिंग शेयरों में उछाल दर्ज किया गया है।
  • सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी है।
  • बैंकिंग, IT और रियल्टी सेक्टर के शेयरों की मांग बढ़ गई है, जबकि मीडिया और FMCG शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

दिसंबर के पहले 4 दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कुल ₹9,964.72 करोड़ के शेयर बेचे हैं। 4 दिसंबर को उन्होंने ₹1,944.19 करोड़ की बिकवाली की। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इसी अवधि में ₹15,596.33 करोड़ की भारी खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया है। नवंबर में भी FIIs ने ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे थे, जबकि DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की थी।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। कोरिया का कोस्पी 0.62% ऊपर 4,053 पर रहा, जबकि जापान का निक्केई 1.10% नीचे 50,465 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.50% नीचे 25,805 पर कारोबार कर रहा है। 4 दिसंबर को अमेरिकी बाजार भी मिलेजुले रहे; डाउ जोन्स 0.067% नीचे बंद हुआ, जबकि नैस्डेक कंपोजिट 0.22% और S&P 500 0.11% की तेजी के साथ बंद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *