शेफाली वर्मा का तूफानी अर्धशतक: भारत ने श्रीलंका को 12वें ओवर में हराया, सीरीज में टीम इंडिया आगे

शेफाली वर्मा का तूफानी अर्धशतक: भारत ने श्रीलंका को 12वें ओवर में हराया, सीरीज में टीम इंडिया आगे

विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में शेफाली वर्मा के तूफान के सामने श्रीलंकाई गेंदबाज पस्त नजर आए। 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए शेफाली ने केवल 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और अंत तक 69 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने केवल 11.5 ओवर में ही मैच जीत लिया।

इससे पहले श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए थे। भारत की कसी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के चलते श्रीलंका की तीन खिलाड़ी रन आउट हुईं। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी 15 गेंदों पर 26 रनों की तेज पारी खेली। स्मृति मंधाना 14 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *