भोपाल: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में प्रदेश की नई प्रारूप मतदाता सूची की जानकारी दी गई और उपस्थित दलों को सूची की सीडी (CD) भी प्रदान की गई। बैठक में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए।
श्री झा ने बताया कि 4 नवंबर से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बीएलओ ने घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य पूरा किया है। अब 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान पात्र मतदाता अपने नाम जुड़वाने या सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं।