ग्वालियर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर की धरा से सुशासन का संदेश दिया गया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अटल जी के व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ‘अटल म्यूजियम’ का लोकार्पण किया गया, जो आने वाली पीढ़ियों को उनके राष्ट्र निर्माण के कार्यों से परिचित कराएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है और समावेशी विकास की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण पराली (कृषि अवशेष) से निर्मित अटल जी की प्रतिमा रही, जिसे मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को भेंट किया। वहीं, ग्वालियर के ख्यात चित्रकार उमेंद्र वर्मा द्वारा बनाई गई अटल जी की भव्य तस्वीर ने सबका मन मोह लिया।