पीएम मोदी आज वाराणसी में 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का करेंगे आगाज, 1000 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

पीएम मोदी आज वाराणसी में 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का करेंगे आगाज, 1000 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 4 जनवरी को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से 58 टीमें और 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

यह टूर्नामेंट 4 से 11 जनवरी तक चलेगा, जिसमें भारतीय वॉलीबॉल की बेहतरीन प्रतिभाएं और उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। इस आयोजन का उद्देश्य वाराणसी में खेल सुविधाओं को और सशक्त बनाना तथा शहर को बड़े राष्ट्रीय आयोजनों के हब के रूप में स्थापित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *