एमपी में सिंचाई क्रांति: 7.5 लाख से 58 लाख हेक्टेयर पहुंचा रकबा, खेती के लिए लीज पर जमीन देने के सुझाव पर विचार करेगी सरकार

एमपी में सिंचाई क्रांति: 7.5 लाख से 58 लाख हेक्टेयर पहुंचा रकबा, खेती के लिए लीज पर जमीन देने के सुझाव पर विचार करेगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति का विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2002-03 में प्रदेश का सिंचित रकबा मात्र 7.5 लाख हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 58 लाख हेक्टेयर हो गया है। राजगढ़ के मोहनपुरा बांध को उन्होंने आधुनिक सिंचाई व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

संवाद के दौरान राजगढ़ के एक युवा ने सुझाव दिया कि क्या शिक्षित युवाओं को खेती के लिए शासकीय भूमि लीज पर दी जा सकती है, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार इस सुझाव पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने युवाओं को खेती में विविधता (Diversification) अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी युवाओं को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘Gyan’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) मॉडल में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *