मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का युवाओं को मंत्र: “स्वाध्याय से निखरेगा व्यक्तित्व, 2047 के विकसित भारत के सारथी बनें युवा”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का युवाओं को मंत्र: “स्वाध्याय से निखरेगा व्यक्तित्व, 2047 के विकसित भारत के सारथी बनें युवा”

बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विवेकानंद ने विश्व धर्म संसद में भारत की चेतना का लोहा मनवाया, उसी दृढ़ संकल्प के साथ हमारे युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में नई दिल्ली जाने वाले 47 युवाओं के दल (विकसित भारत यंग लीडर संवाद) और 29 युवाओं के दल (राष्ट्रीय युवा उत्सव) ने मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने युवाओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि पाठ्यक्रम के बाहर का ज्ञान और निरंतर स्वाध्याय ही भाषण की गुणवत्ता और व्यक्तित्व में निखार लाता है। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *