महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतगणना में सत्ताधारी भाजपा गठबंधन ने विपक्षी दलों पर बड़ी बढ़त बना ली है। राज्य की कुल 29 नगर निगमों में से 23 पर भाजपा गठबंधन आगे चल रहा है। विशेष रूप से मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक जैसे बड़े शहरों में गठबंधन का दबदबा दिख रहा है।
बीएमसी और अन्य प्रमुख शहरों का हाल देश की सबसे अमीर नगर निगम, बीएमसी (मुंबई) में भाजपा गठबंधन बहुमत के करीब नजर आ रहा है। वहीं कोल्हापुर में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे थी, लेकिन अब भाजपा ने वहां जबरदस्त वापसी करते हुए बड़ी बढ़त बना ली है। संभाजीनगर में भी भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत रखी है, जबकि लातूर और चंद्रपुर में कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही है।
चुनाव का गणित बता दें कि इन 893 वार्डों के लिए 15 जनवरी को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 15,931 उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी है।
प्रमुख नगर निगमों के रुझान एक नजर में:
| नगर निगम | कुल सीटें (बहुमत) | भाजपा गठबंधन | विपक्षी गठबंधन / अन्य |
| मुंबई | 227 (114) | 108 (BJP+) | उद्धव सेना (56), कांग्रेस (03) |
| पुणे | 165 (83) | 90 (BJP+) | NCP (20), कांग्रेस (10), UBT (02) |
| नागपुर | 151 (76) | 106 (BJP+) | कांग्रेस (29), शरद पवार NCP (10) |
| ठाणे | 131 (66) | 29 (BJP+) | उद्धव सेना (40), कांग्रेस (40) |
| नासिक | 122 (62) | 27 (BJP) | MVA+ (08), शिंदे सेना (14) |