जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

देशभर में मौसम का यू-टर्न: कड़ाके की ठंड के बीच 17 से 19 जनवरी तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी

भारत में इस वर्ष मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। 2025 में रिकॉर्डतोड़ मानसूनी बारिश के बाद अब 2026 की शुरुआत भी भारी हलचल के साथ हुई है। देश के अधिकांश हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है, लेकिन इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक चौंकाने वाला पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, 17, 18 और 19 जनवरी को देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में जहां मानसून के बाद भी रुक-रुक कर वर्षा जारी है, वहां अब 17 से 19 जनवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी का दोहरा अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी इन तीन दिनों के दौरान जोरदार बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजधानी दिल्ली में भी बादलों के बरसने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *