बुलियन मार्केट में आज चांदी की चमक ने सबको हैरान कर दिया है। 19 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में प्रति किलो 15,000 रुपए से अधिक की तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार के बंद भाव 2.87 लाख से ऊपर उठकर आज यह 3.02 लाख रुपए प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई है।
ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 दिसंबर 2025 वह तारीख थी जब चांदी ने पहली बार 2 लाख का आंकड़ा छुआ था। आज ठीक एक महीने बाद यह 3 लाख के स्तर पर है। जहाँ पहले चांदी की कीमत दोगुनी होने में दशक लग जाते थे, वहीं अब यह कुछ ही महीनों या दिनों में बड़े मुकाम हासिल कर रही है।