मध्यप्रदेश-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: आगर मालवा पुलिस ने पकड़ी 5 करोड़ की ड्रग्स खेप, फैक्ट्री से हथियार भी बरामद

मध्यप्रदेश-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: आगर मालवा पुलिस ने पकड़ी 5 करोड़ की ड्रग्स खेप, फैक्ट्री से हथियार भी बरामद

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। आगर मालवा की कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर संचालित एक संगठित गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह पूरी कार्रवाई दो चरणों में पूरी हुई।

पहले चरण में 20 जनवरी को फैजान निवासी सुसनेर को गिरफ्तार कर उसके पास से 33 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स और एप्पल का मोबाइल फोन जब्त किया गया था। दूसरे चरण में, आरोपी की निशानदेही पर 28 जनवरी को झालावाड़ (राजस्थान) के थाना डग अंतर्गत ग्राम घाटाखेड़ी में आरोपी ताहिर खान के निवास पर दबिश दी गई। वहां से ताहिर के परिजन शाहीर और मुनव्वर खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को वहां से न केवल भारी मात्रा में नशीले पदार्थ मिले, बल्कि ड्रग्स बनाने का कच्चा माल और अवैध हथियार भी बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नशा तस्करों की कमर टूट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *