मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर और पोस्टर किया लॉन्च; बोले- जनप्रतिनिधियों के साथ खुद देखूँगा फिल्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर और पोस्टर किया लॉन्च; बोले- जनप्रतिनिधियों के साथ खुद देखूँगा फिल्म

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर गौमाता के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च किया। यह फिल्म आगामी 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिल्म की सराहना करते हुए घोषणा की कि वे स्वयं जनप्रतिनिधियों के साथ इस फिल्म को देखने जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गौवंश का महत्व हमारी संस्कृति में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के युग से ही सर्वोच्च रहा है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे बचपन से ही गोपालन और गोसेवा से जुड़े रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गौमाता केवल दूध ही नहीं देतीं, बल्कि वातावरण में सकारात्मकता का संचार भी करती हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पंचगव्य उत्पादों को भी लॉन्च किया और फिल्म के निर्माता विनोद चौधरी सहित पूरी टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *