जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के लिए किसी भी राज्य में कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के विरोधाभासी रूप देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों—जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश—में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सुबह और शाम की सिहरन अभी भी बरकरार है।

मैदानी इलाकों में गर्मी की आहट राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कई जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। राजस्थान के बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन तापमान 32.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि पाली, जालोर और जोधपुर में भी पारा 30 डिग्री के ऊपर रहा। हरियाणा के महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में भी तापमान 25 डिग्री के पार जा चुका है।

मध्य प्रदेश में फिर लौटी सर्दी अन्य राज्यों के विपरीत, मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दी है। राज्य के 11 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। उमरिया, शहडोल और कटनी सबसे ठंडे इलाके रहे, जहाँ कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के बाद यहाँ तापमान में फिर से 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

दक्षिण में कोहरे का कहर रविवार सुबह चेन्नई में भारी कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। दृश्यता (Visibility) कम होने की वजह से सुबह 9 बजे तक तीन फ्लाइट्स को तिरुचिरापल्ली डायवर्ट करना पड़ा। नमी और धीमी हवाओं ने यहाँ कोहरे की चादर को घना कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *