कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों को साल का सबसे बड़ा सरप्राइज मिला है। टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट का पहला बड़ा उलटफेर कर दिया है। जिम्बाब्वे ने इससे पहले 2007 में कंगारुओं को मात दी थी।
- मैच का लेखा-जोखा: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवर में महज 146 रन पर ढेर हो गई।
- हीरो ऑफ द मैच: ब्लेसिंग मुजरबानी ने अपनी घातक गेंदबाजी से कंगारू बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने 4 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए। उन्हें इवांस का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 3 विकेट लिए।