आज यानी 23 फरवरी को सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹3,362 की बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे अब 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,58,428 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹1,55,066 दर्ज की गई थी।
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की चमक भी बढ़ गई है। एक किलो चांदी के दाम में ₹15,236 का बड़ा उछाल आया है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹2,65,550 प्रति किलो हो गई है। कल चांदी ₹2,50,314 पर बंद हुई थी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।