राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का युवाओं को आह्वान: सफलता का उपयोग गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए करें

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का युवाओं को आह्वान: सफलता का उपयोग गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए करें

भोपाल: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को टेक्नोक्रेट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (टी.आई.टी.) के वार्षिक ‘प्लेसमेंट डे’ समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जहाँ राज्यपाल का स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

समारोह में राज्यपाल ने चयनित विद्यार्थियों और भर्ती करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समारोह केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि भविष्य की बड़ी जिम्मेदारियों की शुरुआत है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे संवेदना और सेवा के मार्ग पर चलते हुए अपने कौशल से गरीब और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को गरीब बस्तियों में जाकर मदद करना अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों ने युवाओं की प्रतिभा को नई उड़ान दी है। पूर्व मंत्री व विधायक श्री अजय विश्नोई ने भी विद्यार्थियों को ज्ञान की शक्ति का महत्व समझाया और असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन और संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती साधना करसोलिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *