मध्यप्रदेश में चीतों का कुनबा बढ़ेगा: रानी दुर्गावती अभयारण्य होगा चीतों का तीसरा घर, सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

मध्यप्रदेश में चीतों का कुनबा बढ़ेगा: रानी दुर्गावती अभयारण्य होगा चीतों का तीसरा घर, सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद् की बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित करते हुए प्रदेश की जैव-विविधता और उपलब्धियों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मध्यप्रदेश में चीतों के संरक्षण के प्रयासों को नई ऊंचाई देते हुए अब नौरादेही (रानी दुर्गावती अभयारण्य) को चीतों का तीसरा घर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दो महीनों के भीतर यहाँ चीते छोड़े जाएंगे। वर्तमान में प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़ रही है और हाल ही में 5 नए शावकों के आने से यह परिवार और समृद्ध हुआ है।

पर्यावरण संरक्षण के विजन को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केवल चीतों तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न जल क्षेत्रों में मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुए भी मुक्त किए जाएंगे ताकि प्रदेश की पारिस्थितिकी और जैव संपदा को मजबूती मिल सके। इसके साथ ही, डॉ. यादव ने यूपीएससी-2026 के परिणामों में मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से टॉप-10 में स्थान बनाने वाले प्रदेश के दो अभ्यर्थियों सहित आईएएस, आईपीएस और आईआरएस के लिए चयनित सभी युवाओं को बधाई दी और कहा कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *