मध्यप्रदेश देश के टॉप-3 सशक्त राज्यों में शामिल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एमएसएमई इकाइयों को जारी किए 169 करोड़ रुपये

मध्यप्रदेश देश के टॉप-3 सशक्त राज्यों में शामिल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एमएसएमई इकाइयों को जारी किए 169 करोड़ रुपये

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश आज देश के सबसे अधिक आर्थिक रूप से सुदृढ़ और बेहतर वित्तीय प्रबंधन वाले शीर्ष तीन राज्यों में अपनी जगह बना चुका है। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में ‘समर्थ एमएसएमई, विकसित मध्यप्रदेश’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 257 से अधिक एमएसएमई इकाइयों के खातों में 169.57 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश कृषि और उद्योग, दोनों क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय है। उन्होंने स्टार्टअप्स के लिए 28 लाख रुपये की अनुदान राशि की पहली किश्त भी जारी की। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने लघु उद्योग निगम की ओर से 8 करोड़ रुपये का लाभांश चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के दरवाजे दुनिया भर के निवेशकों के लिए खुले हैं और सरकार ‘उद्योग मित्र’ नीतियों के साथ उनका स्वागत करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *