खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रदेश में ईंधन की वर्तमान स्थिति पर स्पष्टीकरण जारी किया है। सरकार के अनुसार प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस का ‘बफर स्टॉक’ मौजूद है। ऑयल कंपनियों ने पुष्टि की है कि डिपो से आपूर्ति निरंतर बनी हुई है और आम जनता को घबराने या पैनिक बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है।
ताज़ा अपडेट:
- एलपीजी स्थिति: घरेलू उपभोक्ताओं की बुकिंग के विरुद्ध सिलेंडर की डिलीवरी निर्बाध रूप से जारी है।
- पेट्रोल-डीजल: सभी ऑयल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक है, सप्लाई चेन पूरी तरह सक्रिय है।
- पीएनजी एवं सीएनजी: सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करें। इसके लिए पर्याप्त मैनपावर और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- जांच अभियान: जिला आपूर्ति अधिकारियों को पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की निरंतर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कृत्रिम अभाव की स्थिति पैदा न हो सके।