मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, हनुमान जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, हनुमान जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के छोला क्षेत्र स्थित जन आस्था के प्रमुख केंद्र, प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर आगमन पर प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मंत्री सारंग ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम पहनाया और प्रतीक स्वरूप ‘गदा’ भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से भेंट कर उन्हें हनुमान जयंती की मंगलकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए भंडारे और प्रसाद वितरण का भी विशेष आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री भी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *