राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन का श्रवण किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महापौर मीनल चौबे और महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा समेत कई महिला जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठित नागरिक भी मौजूद थे।