जबलपुर के शहपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत 200 जोड़ों ने शुरू किया नया जीवन, सीएम ने इंदौर से दिया आशीर्वाद

जबलपुर के शहपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत 200 जोड़ों ने शुरू किया नया जीवन, सीएम ने इंदौर से दिया आशीर्वाद

सामाजिक समरसता और समानता की मिसाल पेश करते हुए जबलपुर जिले की बरगी विधानसभा के शहपुरा में रविवार को भव्य सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस पावन कार्यक्रम में सहभागिता की और सभी नव-दंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

सम्मेलन में कुल 200 जोड़ों का घर बसा, जिनमें से 198 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों से और 2 जोड़ों का निकाह इस्लामी परंपरा के अनुसार कराया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल एक वैवाहिक सम्मेलन नहीं, बल्कि समाज में खुशियों और विश्वास का नया अध्याय है। उन्होंने गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने बेटियों के पक्ष से मेजबान बनकर बारातियों की मेहमाननवाजी की है, जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम का सफल आयोजन बरगी विधायक और सम्मेलन के संयोजक नीरज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *