सुरक्षाबलों ने शोपियां में 3 आतंकी मार गिराए, AK-47 और 2 पिस्टल बरामद; एनकाउंटर 16 घंटे चला

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सगुन इलाके में सुरक्षाबलों ने बुधवार को 3 आतंकी मार गिराए। एनकाउंटर मंगलवार शाम 7.30 बजे शुरू हुआ और बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे खत्म हुआ। आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सिक्योरिटी फोर्सेज ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। पुलिस ने आतंकियों को सरेंडर करने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी थी।

पिछले हफ्ते पुलवामा में 2 आतंकी मारे गए थे
पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के संबूरा इलाके में 27 सितंबर को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ था। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए थे। आतंकियों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। वहीं सोमवार को पुलवामा जिले के पंपोर में आतंकियों के हमले में CRPF के 2 जवान शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *