मरीजों का आंकड़ा 81 लाख के पार; रोजाना नए संक्रमित मिलने के मामले में केरल अब टॉप पर

मरीजों का आंकड़ा 81 लाख के पार; रोजाना नए संक्रमित मिलने के मामले में केरल अब टॉप पर

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 81 लाख के पार हो गया है। अब तक 81 लाख 12 हजार 235 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 73 लाख 97 हजार 329 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 21 हजार 344 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, हर दिन मिलने वाले कोरोना के नए केस के मामले में केरल अब टॉप पर पहुंच गया है। यहां हर रोज सबसे ज्यादा 7-8 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। 5-7 हजार केस के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। गुरुवार को केरल में 7 हजार 20 केस आए तो महाराष्ट्र में 5 हजार 902 केस।

ओवरऑल एक्टिव केस में गिरावट जारी

कुछ राज्यों में भले ही कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है, लेकिन ओवरऑल एक्टिव केस में अब भी गिरावट जारी है। गुरुवार को एक्टिव केस का आंकड़ा छह लाख से कम हो गया है। अब देश में 5 लाख 94 हजार 698 मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे पहले 5 अगस्त को देश में 5 लाख 94 हजार एक्टिव केस थे। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

इस महीने 17 लाख नए मरीज मिले

देश में इस महीने कोरोना के 29 दिनों में 17 लाख नए केस आए हैं। सितंबर में यह आंकड़ा 26 लाख रहा था। हालांकि, बीते दो-तीन दिनों से दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। यहां पॉजिटिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में गुरुवार को रिकॉर्ड 5739 मरीज मिले हैं। एक्टिव केस में 1574 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *